एक शाम शहिदों के नाम

कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
चिकित्सा प्रकोष्ठ रोहतास के बैनर तले, एक शाम शहिदों को नमन, कार्यक्रम का आयोजन किया , डालमियानगर  चिकित्सा प्रकोष्ठ के अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में
शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया जो रघु क्लिनिक से निकलकर गांधी सेवा आश्रम के पास शहीदों की याद में दो मिनट मौन के साथ समाप्त हुआ।
वही सभास्थल पर शहीदों को याद करते हुए प्रदेश महासचिव और डेहरी के पूर्व प्रत्याशी मो. फिरोज हुसैन ने कहा की, हमारे देश के सैनिक देश की सीमा पर खड़ा होकर हमारी सुरक्षा करते है तब हम चैन की नींद सोते है, उनके हौसले और देश सेवा की भवना के कारण ही देश सुरक्षित है। वही चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ ओ पी आनन्द ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश के सेना से सीमा सुरक्षित है तो डॉक्टरों से ही हम देश मे फैली महामारी कोरोना से लड़ पा रहे है, इसलिये इनका आदर होना ही चाहिए, वही केंद्र सरकार से मांग किये की चीन के उत्पादों को देश मे आने ही न दिया जाए, जिससे कोई चाह कर भी ना खरीद पाए। कैंडल मार्च में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष डॉ छोटन कुमार, अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष बेसलाल सिंह, बुचुल सिंह, बबन सिंह, धनजी सिंह, निज़ाम अंसारी, राकेश तिवारी, संतोष यादव, रौशन यादव, रिंकू यादव, दिलीप, दीपक, विकाश, मनीष, कौशल, प्रिंस, रितेश्वर कुशवाहा इत्यादि मौजूद थे।