डेहरी शहर में तीन लोगो में पाया गया कोरोना का लक्षण


गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
रोहतास जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है ।डेहरी शहर में एक साथ तीन लोगो में कोरोना बीमारी के लक्षण पाए जाने से शहर वासी में बीमारी को लेे काफी दहशत हो गया है । स्वास्ठ बिभाग के रिपोर्ट के अनुसार तीन लोगो का रिपोर्ट
पोजिटिव आया है । इनमे एक सब्जी विक्रेता है जो बारह पत्थर मुहल्ले का निवासी बताया जाता है । वहीं एक बैंककर्मी  हैं जो  औरंगाबाद के एक बैंक में कार्यरत है । वहीं एक अन्य व्यक्ति भी इस बीमारी के चपेटे में आ चुके है ।  इन सभी  को इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया  गया है । मालूम हो कि  लॉक डाउन में छूट के बाद शहर में लोग इस बीमारी के प्रति काफी लापरवाह हो गए थे । सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा था । लेकिन अब शहरवासी में इस बीमारी के लक्षण के बाद लोगो में काफी दहशत बनी है ।