गौतम कुमार शर्मा
डेहरी। रोहतास
नगर परिषद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बुधवार को नप सभागार में की गई। जिसमें पहली बार विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह स्वयं उपस्थित हुए। पार्षदों व अधिकारियों के संबोधन में विधायक ने कहा कि शहर के लिए सौभाग्य है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने बिहार में स्वच्छता रैंक के मामले में देहरी नगर परिषद को नंबर वन का ग्रेड दिया है। ऐस में नगर परिषद क्षेत्र को क्लीन डेहरी ग्रीन डेहरी का सपना साकार करने हेतु और भी तत्परता के साथ कार्य करना होगा। सरकार की विकास योजनाओं को शहरी क्षेत्र में धरातल पर पूरा करने में नगर परिषद की भूमिका अहम होती है। उनके स्तर से नगर परिषद को हर संभव सहयोग किया जाएगा। नगर निगम की सूची से डेहरी नगर परिषद को बाहर किए जाने के मामले में विभागीय मंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने पार्षदों को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में यदि बिहार में नगर निगम की सूची जारी होगी तो उसमें डेहरी नगर परिषद का नाम अवश्य रहेगा। डेहरी नप को नगर निगम का दर्जा दिलाने हेतु वे स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान विकास कार्यों की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई थी। किंतु पुनः विकास की गति को तेज किया गया है। नगर परिषद में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य जारी है। पहले बरसात के दिनों में पूरा शहर जलजमाव से ग्रसित है, किंतु मुख्य नाला की सफाई कर शहर को जलजमाव से मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। नप ईओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर में ड्रेनेज सिस्टम शुरू किया जाएगा। ताकि शहर स्वच्छ व सुंदर बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पंचम वित्त आयोग की राशि से शुरू होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास नगर परिषद प्रतिनिधियों के साथ विधायक करेंगे। तथा जल्द ही एनीकट में नगर परिषद द्वारा एक करोड़ 33 लाख से बनने वाले लखपतिया पार्क का भी शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में पार्षद सोनू चौधरी काली बाबू, किरण देवी, आरती देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, साहेब सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
