गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
भाजपा नेता रिंकू सोनी के निवास पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप की अध्यक्षता में भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के शहादत पर शोक सभा का आयोजन किया गया और 2 मिनट का मौन व्रत रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर रिंकू सोनी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भारत चीन सीमा पर चीन अपने नापाक इरादों के साथ हिंसक झड़प कर रहा है जिसमें देश के वीर सपूत संतोष बाबू सहित 20 जवानों की शहादत हो गई है ।हम उन्हें नमन करते है ।चीन नई-नई कुटनीतियों के साथ अपने देश की सीमा का उल्लंघन कर रहा है उसका कड़ा जवाब भारतीय सेना के द्वारा तत्पर और मजबूती के साथ दिया जाना काबिले तारीफ है ।हम लोगो को अपने सैनिकों पर नाज है । मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रवीण दुबे, विशाल सिंह, युवा भाजपा नेता अशोक सोनी, मिंटू विश्वकर्मा पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेठ बाबा गणिनाथ कॉलेज प्रधानाचार्य राजगिरी प्रसाद गुप्ता ,निरज सिंह बजरंग दल नगर संयोजक दीपक दास सह संयोजक चंदन गुप्ता, मनोज शर्मा बबलू ओझा अपोलो कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे ।
