अशोक कुमार सिंह,
दरिहट
# 28 बोरी में रखी गई थी 2788 पीस शराब की शीशी
राज्य में शराब प्रतिबन्ध है. इसके बावजूद रोज बे रोज शराब की बड़ी बड़ी खेपे पकड़ी जा रही है. जिससे पुलिस प्रशासन की कारवाई की गम्भीरता साफ झलकती है. ताजा मामला सोमवार की रात की है. नासरीगंज सड़क पर दरिहट थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के समीप पुलिस शराब से भरा एक टाटा सूमो को जप्त किया है. जबकि सूमो पर सवार चालक समेत दो लोग भागने में सफल रहे. एस आई युगल किशोर राय ने बताया कि टड़वा गांव के समीप मुख्य सड़क पर दो ट्रक आपस में टकरा गया था. जिसके बाद सड़क पर जाम लग गई थी. जेसीबी मशीन से ट्रकों को हटवाया जा रहा था. सड़क पर गाड़ियों की लाइन लग गई थी. इस दौरान पीछे से साइड लेते हुए एक चार चक्का वाहन आगे के तरफ बढ़ रही थी. जिससे रोकने के इशारा के बाद चालक वाहन को रोक दिया. और चालक समेत दो लोग अंधेरे में फरार हो गए. जिसके बाद वाहन के दरवाजा खोलकर देखा गया तो उसमे शराब भरी प्लास्टिक की बोरी थी. थाना प्रभारी बिक्रमा चौधरी ने बताया कि 28 बोरियो 180 एम एल की हरियाणा निर्मित क्रेजी रोमियो की 2788 शीशी शराब व टाटा सूमो वाहन जप्त किया गया है. जिसमे अज्ञात मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारवाई की जा रही है. गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार पुलिस दरिहट गांव से शराब से भरी एक इंडिगो कार को जप्त किया था. कार से 31 पेटियो में 1568 शीशी शराब बरामद हुई थी.