हाबडा जोधपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय से डेहरी स्टेशन पर रूकी


गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
कोरोनावायरस को लेकर देश में लगे लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद किया था। कुछ विशेष परिस्थितियों में भी श्रमिक स्पेशल और स्पेशल राजधानी ट्रेनें ही चलाई गई। लेकिन 1 जून से देश भर में 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। आज इन्हीं यात्री ट्रेनों में से हाबडा जोधपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय से डेहरी स्टेशन पर तकरीबन 70 दिनों के बाद रूकी। जहां 25 यात्री उतरे और 41  यात्रियों ने अपने सफर की शुरुआत की। जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग, आरोग्य सेतु एप तथा आरक्षित टिकट की जांच किया गया। डेहरी स्टेशन राजीव कमल ने बताया कि आज दो ट्रेन हाबडा जोधपुर तथा पूरी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव डेहरी स्टेशन पर हुआ। यात्रा विराम एवं यात्रा प्रारंभ करने वाले सभी यात्रियों का मेडिकल टीम के द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही उन्हें आंगे की यात्रा करने की अनुमति दी गई।