कमलेस कुमार
डेहरी।रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे बिहार को लेकर लगातार राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकाय के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत बात की। नगर परिषद कार्यालय में लगे एलसीडी टीवी पर दोपहर समय साढे 12 बजे मुख्यमंत्री ने नप प्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही लॉक डाउन में भी ढील दी गई है। किंतु कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी नहीं टला है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु कई अभियान शुरू किए गए हैं। साथ ही कई जरूरी उपाय भी किए जा रहे हैं। किंतु इसे धरातल पर अमलीजामा पहनाने में पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। नगर परिषद लोगों में यह जागरूकता अभियान चलाएं की मास्क पहनने से मुंह और नाक के रास्ते कोरोना संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है। सांस के जरिए फेफड़े में फैलने वाले इस संक्रमण को रोकने में मास्क सबसे ज्यादा कारगर है। इसे पहनकर आप स्वयं व दूसरे को भी सुरक्षित रख सकते हैं। मास्क पहनिए और तब काम पर चलिए। इस अभियान को सफल बनाना होगा। नगर परिषद शहरी क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ-साथ प्रमुख स्थलों को सैनिटाइज करें तथा नप क्षेत्र में शत-प्रतिशत लोगों के मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करे। अधिकारी, कर्मी या प्रतिनिधि सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब से लोग डाउन जारी है। तब से सरकार कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर युद्ध स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नप ईओ सुशील कुमार, मुख्य पार्षद विशाखा सिंह, उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, पार्षद संजीत सिंह, काली बाबू, सोनू चौधरी समेत अन्य पार्षदों ने कहां की कोरोना काल में गरीबों के लिए मुफ्त रसोईघर, तीन शिफ्टों में सफाई व्यवस्था, नगर परिषद क्षेत्र में संपूर्ण सैनिटाइजर, लोगों को लॉक डाउन अनुपालन कराने समेत कई अन्य प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक नगर परिषद क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं आया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने नगर परिषद को बधाई भी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व नप ईओ सुशील कुमार ने कहा कि पहली बार नगर परिषद में भीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ सीधी बात से सभी कर्मी व प्रतिनिधि उत्साहित हैं। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु हर संभव जरूरी उपाय किए जाएंगे।