समाजसेवा करने से आत्मिक सुख प्राप्त होता है।

उपेंद्र कस्यप
दाउदनगर (औरंगाबाद)
मौला बाग स्थित मासूम शाह नगर में प्रोपर्टी डीलर एवं समाजसेवियों की एक टीम द्वारा 1000 से अधिक जरूरतमंदों को चावल, दाल और अन्य राशन सामग्री दी गई। मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर अंतिम कार्यक्रम कर करीब डेढ़ सौ जरूरतमंद गरीबों को यह सामग्री दी गई। लॉक डाउन शुरू होने के बाद से अब तक इस टीम द्वारा करीब दो दर्जन बार से अधिक बार सार्वजनिक तौर पर वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें सत्येंद्र कुमार सिंह, चितरंजन सिंह उर्फ लीडर, मनोज कुमार केसरी, सुनील कुमार तांती, सुनील यादव, सुखारी पाल ने जरूरतमंदों को अपने निजी कोष से सामग्री इकट्ठा कर दिया। मंगलवार को कुंती देवी, अफसाना, लखिया देवी, गुड़िया कुमारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मालती देवी, नाजिया परवीन, शांति देवी, सरिता देवी, नंदा देवी, रुक्मणी देवी, पूजा देवी, रेखा, निशा कुमारी, अंशु कुमारी, शहजादा खातून, नसीमा खातून, लक्ष्मण प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, कुसुम देवी, मालती देवी, सानिया प्रवीण, संजू कुमारी, चिंता देवी, चंद्रावती देवी, गुलाबी देवी, माला देवी, जानकी देवी, शिवनंदन चौधरी, मुरैना खातून एवं अन्य को राशन सामग्री दी गई।
सतेंद्र कुमार सिंह एवं चितरंजन सिंह ने कहा कि समाजसेवा करने से आत्मिक सुख प्राप्त होता है।