प्रधानमंत्री का पत्र वितरण किया गया

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के पटनवा कला गांव में डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में शनिवार को प्रधानमंत्री का पत्र वितरण किया गया मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा उपस्थित हुए श्री ओझा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम लोगों तक पहुंचाना है गरीबों को बैंक खाता खोल कर उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर, शौचालय बनवा कर, आवास देकर आज लाखों लोग खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं किसानों की एमएसपी की बरसों पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम केंद्र सरकार ने किया आज सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, मंत्र से आज देश हर दिशा में आगे बढ़ रहा है वही आनंद पांडे ने लोगों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पत्र वितरण कार्य आगामी 30 जून तक प्रत्येक बूथों पर करना है प्रतिदिन शक्ति केंद्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रक बांटा जा रहा है इसमें खासकर गरीब एवं महादलित परिवारों को पत्रक पढ़कर समझाया जा रहा है मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रखंड मंत्री एवं वार्ड सदस्य राकेश कुमार, देहरी ग्रामीण आईटी सेल के प्रभारी अभिषेक पांडे, अशोक सोनी, हेमंत पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए