मिला करोना पॉजिटिव मरीज

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
# दिल्ली से 10 जून को लौटा था संक्रमित युवक
 डिहरी प्रखंड अकोढ़ी गोला के दरिह ट पंचायत के अर्जुन बिगहा में एक करोना  पॉजिटिव मरीज मिला है. जिसे मेडिकल टीम इलाज कराने के लिए साथ ले गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे घर से इलाज कराने के लिए मेडिकल टीम नरायन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जमुहार में भरती कराया गया है. वहीं उसके परिजनों को होम कवारेंटीं न कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित बीस वर्षीय युवक दिल्ली में रहकर अप्रेंटिस करता था. वह जून घर लौटा था.  उसकी जांच कराने के बाद परिजन उसे घर में अलग कवारेंटि न किये गए थे.
युवक की संक्रमित होने से गांव में मचा हड़कंप:  मंगलवार की शाम जब गांव में पुलिस प्रशासन के साथ मेडिकल टीम पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया. लोगो के बीच उसके परिजनों से मिलने वाले के बारे में तरह तरह कि चर्चा होने लगी है. लोग एक दूसरे से दूरी बनाने लगे है.  मरीज के घर से दो सौ मीटर को सिल के दिया गया है. उस दायरे में आने वाले घरों के लोगो से बाहर आने जाने पर पाबन्दी लगा दी गई है.