21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि योग समिति




इरफान कुरैशी
डेहरी (रोहतास)
डेहरी जिला रोहतास एनीकट में आदर्श योग कक्षा के तत्वधान में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया स्थानीय विधायक ई0 सतनारायण यादव ने कहा की योग शारीरिक और मानसिक स्थायित्व लाने की क्षमता प्रदान करता है। कोरोना वायरस की परिस्थितियों से उबरने और उभरने के लिए यह अत्यावश्यक है कि हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहे, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बलवान हो, जिसके लिए योग महत्वपूर्ण है। मंच का संचालन पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कियाl मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर सतनारायण  सिंह ने दीप प्रज्वलित करके मंच का उद्घाटन किया हैl विश्व योग दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गयाl कोरोना महामारी में योग ही जीवन दायिनी है, इसलिए प्रतिदिन योग करें और निरोग रहे फेफड़े को शक्ति प्रदान करने के लिए आसन प्राणायाम अवश्य करें। योग ही जीवन है योग के बिना जीवन अधूरा है।इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने घर पर, अपने परिवारजनों के साथ योग करें | पतंजलि जिला प्रभारी  उमाशंकर प्रसाद ,सह जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ,,जिला महामंत्री विमल कुमार सिंह, प्रोफेसर अशोक सिंह, हरिनारायण सिंह, अनुमंडल प्रभारी रणविजय सिंह ,योग शिक्षक संजय कुमार गुप्ता ,,योग शिक्षक हर्षवर्धन कुमार ,गिरधारी पासवान डॉ अशोक सिंह , संतोष कुमार, जिला संरक्षक रामानंद सिंह, आशीष कुमार, जितेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान ,,पूर्व चेयरमैन शंभू राम ,अजय ओझा ,,महिला जिला प्रभारी सरोज देवी ,माधुरी देवी,रानी पांडे,प्रभादेवी लालमुनी देवी,मुना देवी, सावित्री देवी,अनेकों योग साधक भाइयों बहनों ने योगाभ्यास किया।