स्वर्णकार समाज के कारीगर भुखमरी के कगार पर

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
कोरोनावायरस प्रकोप व करीव 62 दिनों से चले आ रहे लॉक डाउन होने के कारण आज स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के प्रदेश सचिव व पूर्व एनडीए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने पत्र के माध्यम से बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी को एक चिट्ठी लिखा जिसमें उन्होंने स्वर्णकार समाज के निचले तबके के लोग जो प्रतिदिन दिहाड़ी पर कारीगरी का काम करते हैं साइकल पर घूम घूम कर छोटे-मोटे आभूषण बेचते हैं उनका व्यवसाय बिल्कुल ठप पड़ चुका है इसका मुख्य कारण है कोरोनावायरस का बढ़ता प्रकोप के कारण इस लोकडाउन के अंतर्गत जब से शुरुआत हुई है तब से लेकर आज तक स्वर्णकार समाज पूरी तरह से पालन करते हुए किसी भी प्रकार का कोई व्यवसाय नहीं कर रहा है जबकि इधर 19 मई से लगभग सारी दुकान अल्टरनेट तरीके से दिन के हिसाब से खुल रही है सरकार के आदेश पर उसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रिंकू सोनी ने कहा की स्वर्णकार बंधुओं का भी व्यवसाय खोलने हेतु आदेश देने की कृपा करें और उचित मार्गदर्शन के साथ स्वर्ण आभूषणों की दुकान एव कारीगरों के द्वारा काम किया जाएगा जो भी सरकार का दिशानिर्देश होगा उसका पालन होगा एवं सभी ग्राहकों एवं दुकानदार साथ में उनके सहयोगी मांस्क, हैंड गलब्स एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ सामाजिक दूरी  का ख्याल रखते हुए दुकान को खोलेंगे इस चिट्ठी में अवगत कराया गया कि सरकार हर तबके के लोगों के लिए विशेष ध्यान रख रही है उसी प्रकार स्वर्णकार बंधुओं के लिए भी थोड़ा सा अपनी दिशा निर्देश के साथ उचित कदम के साथ व्यवसाय को चालू करने का निर्देश प्रदान करें।