गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास ।
कोरोना के खतरे को देखते हुए दो माह से बंद डेहरी स्टेशन का यात्री आरक्षण प्रणाली को शुक्रवार दोपहर के बाद आमनागरिको के लिए आरक्षण काउंटर को खोल दिया गया।आरक्षण काउंटर खुलते ही यात्री स्पेेशल ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए लोगों की आवा जाही शुरू हो गई।शुक्रवार को तकरीबन 3900 रूपये की टिकटें काटी गई। रोहतास जिले में रेल प्रशासन ने केवल डेहरी स्टेशन पर ही टिकट काउंटर खोलने की अनुमति दी है। जबकि जिले के एक और प्रमुख स्टेशन सासाराम को रेड जोन में होने के कारण टिकट काउंटर खोलने की अनुमति नहीं मिली।
डेहरी स्टेशन पर 1जून से खुलने वाली सभी 200 ट्रेनों की टिकटें मिल रही हैं। इसके अलावा स्पेशल राजधानी ट्रेनों की भी बुकिंग यहां से की जा रही है। वातानुकूलित, शयनयान के अलावा प्रस्तावित 200 ट्रेनों के सामान्य कोचों में भी आरक्षित टिकटों की बुकिंग रेलवे ने शुरू कर दी है। अब जेनरल डब्बों के भी बैठने के लिए रेलवे सीटों को आरक्षित करना शुरू कर दिया। कोरोना के प्रति सतर्कता बरतते हुए रेलकर्मियों ने मास्क, हैंडग्लब्स पहनकर ही टिकट काउंटर पर बैठ रहें हैं तथा कुछ अंतराल पर हमेशा अपने हाथों को धो रहे हैं। इस दौरान आमजन से निवेदन भी कर रहे हैं कि बगैर मास्क पहने टिकट लेने नहीं आवें। समाचार प्रेक्षण तक आज रेलवे ने तकरीबन 6000 रूपये की टिकटें काट चुकी है।
वहीं डेहरी स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आभास कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टिकट काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए कतारबद्ध तरीके से लोगों को आरक्षित टिकट की बुकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान टिकटें लेने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क पहनकर ही टिकट काउंटर पर आवें। वर्तमान में काउंटर पर सिर्फ एसी और एक जून से चलने वाले यात्री स्पेशल ट्रेनों के लिए ही सीट बुक की जा रही है। काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आरपीएफ और जीआरपीकर्मी तैनात हैं।