ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
कोरोना वैश्विक महामारी व लॉक डाउन को लेकर ईद उल फितर को लेकर शनिवार को इंद्रपुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने किया अंचल पुलिस निरीक्षक अपने क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधियों एवं कमेटी के लोगों को समझाते हुए कहा कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए ईद पर्व के मौके पर मस्जिद में नमाज अदा ना करें और ना ही भीड़-भाड़ लगाएं अपने ही घरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा करें वही डेहरी अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि ईद पर्व के मौके पर कोरोना महामारी को देखते हुए ना एक दूसरे से गले लगाएं और ना ही एक दूसरे से हाथ मिलाए अपने ही घरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा करें वहीं थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में ईद पर्व के दौरान पुलिस गश्त तेज करने की बात कही मौके पर बरडीहा गांव के पंच एवं पहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे उप प्रमुख रामचंद्र सिकरीवाल सरपंच संजय सिंह सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडे बीडीसी बैजनाथ सिंह मोहम्मद जलील अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित हुए