गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरा विश्व परेशान है। भारत में स्थिति बहुत नाजुक है। सरकार ने जो लॉक डाउन का निर्णय किया है, उसका हम तहे दिल से अभिनंदन स्वागत करते है। और बधाई देते हैं साथ में हम व्यापारियों की स्थिति से भी आप महानुभाव को अवगत कराना चाहते हैं कि यहां पर हर व्यवसायिक अपने व्यवसाय को लेकर काफी चिंतित है। यह बातें पूर्व एनडीए प्रत्याशी व व्यवसायियों का नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने पत्र एवं फोन पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं राज्य सरकार का ध्यान व्यवसायियों की तरफ आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण तो बहुत है। किंतु व्यवसायियों की समस्याओं को संक्षिप्त में रखा जा रहा है। जिसमें हर व्यवसायिक के पास कुछ कर्मचारी होते हैं, व्यवसाय नहीं खुलने से उन कर्मचारियों का भुगतान करना मुश्किल है। इसमें सरकार की अहम भूमिका होनी चाहिए। ब्यवसाइयों का जो प्रतिष्ठान है, अगर वह किराए पर है, तो उसको मकान मालिक से कम से कम 3 माह का किराया माफ कराने का अनुरोध।
ऑनलाइन खरीदारी को कम से कम पूरा 2020 तक बंद करने का आदेश सरकार की ओर से दी जानी चाहिए। ताकि बाजारों की रौनक बरकरार रहे। और व्यवसाई अपने व्यवसाय को पूरी तरह दुरुस्त कर सके। जिस व्यवसाई का व्यवसाय हेतु लोन लिया गया है। उस लोन का किस्त कम से कम 3 महीना के लिए रोक दिया जाए तथा वह आगे बढ़ा दिया जाए और उस अवधि का उनसे ब्याज न लिया जाए। छोटे व्यापारियों को कुछ ना कुछ सरकार की ओर से सहयोग रूपी अनुदान जरूर मिलनी चाहिए। क्योंकि इन तीन चार महीनों में वह अपने व्यवसाय की पूंजी घर बैठे खत्म कर चुके होंगे। और जब उन्हें वह व्यवसाय में जाएंगे तो आर्थिक स्थिति का खामियाजा बहुत भुगतना पड़ेगा। उसके लिए उन्हें कुछ सहयोग सरकार की ओर से अवश्य मिलनी चाहिए।
