10 कोरोना पॉजिटिव मरीज बिल्कुल स्वस्थ हुए।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
कोरोनावायरस से जीतने वालों की संख्या रोहतास  में बढ़ना शुरू हो गया है ।आज दूसरे दिन 10 पॉजिटिव कोरोनावायरस से संक्रमित लोग कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हुए हैं ।उन्हें नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से आज देर शाम छुट्टी दे दी गई ।चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि उन  10 मरीजों के अलावा एक वैसे मरीज को भी छुट्टी दे दी गई जिनका रिपोर्ट प्रारंभ में संदिग्ध आया था लेकिन बाद में 2 सैंपल निगेटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी। गई इस प्रकार नारायण चिकित्सा महाविद्यालय से अभी तक कुल 17 लोग कोरोनावायरस को हराकर अपने घरों को जा चुके हैं। अपने घर पर उन्हें किस प्रकार से जीवन व्यतीत करना है, क्या क्या एहतियात बरतनी है ,किस प्रकार का भोजन, दवा इत्यादि का उपयोग करना है ,यह सारी जानकारी उक्त मरीजों को दी गई। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, अस्पताल के म प्र संचालन उपेंद्र कुमार सिंह, नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसएन सिन्हा, प्रभारी नर्सिंग अधीक्षक शशांक कुमार समेत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।