:
कमलेस कूमर मिश्रा
डेहरी /रोहतास
गुरुवार को डेहरी स्टेशन पर कार्यरत सभी रेलकर्मियों, कार्यालयों एवं उनके परिजनों के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार के आदेश पर होमियोपैथी दवा आर्सेनिकम एलबम 30 का वितरण किया गया। सीनियर डीपीओ अजीत कुमार ने कहा कि रेलकर्मियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन मुस्तैदी से सक्रिय हैं और यह होमियोपैथी दवा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार मंडल के सभी रेलकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेल प्रशासन सभी रेलकर्मियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनेटाईजर, मास्क, हैंडवॉस, साबुन, गल्बस आदि जैसे जरूरी संसाधन के सभी आवश्यक किटस दो सेटों में उपलब्ध करा दिया है और लगातार उन्हें सतर्कता बरतते एवं सोशल डिस्टेंसि का पालन करते हुए कार्य करने को कहा गया है।
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने रेल प्रशासन से मांग किया था कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मंडल के सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के बीच शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का वितरण कराया जाय। जिसके आलोक में सीनियर डीपीओ डीडीयू रेल मंडल ने डेहरी रेल अस्पताल के होम्योपैथी डॉ प्रेम प्रकाश को आदेश दिया था कि रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के बीच यथाशीघ्र होम्योपैथी दवा का वितरण किया जाय। डॉ प्रेम प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए तकरीबन 300 रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के बीच सोशल डिस्टेंसि मेंटेन करते हुए आर्सेनिकम एलबम दवा का वितरण किया। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, यूनियन नेता प्रमोद कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार, जीमदार प्रसाद, अमरेश कुमार, स्टेशन मास्टर रामू दास,जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक व रेलकर्मी वीरेन्द्र प्रसाद कनीय अभियंता अशोक कुमार, पवन कुमार, ईसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर, धर्मेंद्र कुमार, जीतेश कुमार सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे।