विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की दी चेतावनी

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास 
भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोग बेचैन है। तीन दिनों से बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में पूर्वी मोहन बिगहा के उपभोक्ता सोमवार की सुबह सोमवार की सुबह थाना चौक स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। लोगों के आक्रोश के देख कार्यालय कर्मी कार्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। विद्युत विभाग हाय-हाय, नीतीश कुमार होश में आओ, अघोषित विद्युत कटौती बंद करो। जैसे आक्रोषपूर्ण नारा बाजी करते हुए उपभोक्ता काफी आक्रोशित थे। आसपास के लोगों ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता रिंकू पांडे, विरेंद्र कुमार आदि का कहना था, कि करीब तीन दिनों से अघोषित विद्युत कटौती से जीना मुहाल हो गया है। जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोग बेचैन है। वही अघोषित विद्युत कटौती ने जले पर नमक छिड़कने का कार्य किया है। कई घरों में विद्युत नहीं होने से लोगों के तबीयत भी खराब हो गए हैं। साथ ही पानी की भी किल्लत हो गई है। क्योंकि मोटर नहीं चलने से कई घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। वही पानी टंकी चौधरी मोहल्ला समेत कई अन्य स्थानों पर भी रात भर बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान रहें। क्योंकि अचानक पानी टंकी के ट्रांसफार्मर में आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद विभाग द्वारा मरम्मती कार्य जारी है। प्रदर्शन करने वालों में रवि कुमार, राजेश सिंह, बजेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, पप्पू चौरसिया आदि शामिल थे। वहीं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजू कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण कभी ट्रांसफार्मर में  तो कभी विद्युत तार में आग लग जा रही है। जिस कारण विद्युत कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।