गौतम कुमार शर्मा
डेहरी।रोहतास
दरिहट थाना क्षेत्र के अर्जुनबिगहा सोन नद के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक 35 वर्षीय मुन्ना मियां अर्जुन बिगहा गांव के जसीम मियां का पुत्र है। जो अपने घर के मड़ई छाने के लिए पतिला लेने रविवार की शाम सोन किनारे गया था। वह पतेल का बोझा लेकर आगे बढ़ा था, कि पीछे से बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचलते हुए भाग निकला। घटना के बाद मृतक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब तक चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है।
इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश था के 7 माह पूर्व भी बालू लदे ट्रैक्टर से एक व्यक्ति की मौत के बाद भी पुलिस ने दिन में संचालित हो रहे अवैध बालू घाट पर अंकुश नही लगाई। दरिहट थानाध्यक्ष तिल्ला उरांव बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मृतक की पत्नी राजीदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अत्यंत गरीब परिवार का बताया जाता है। मृतक मुन्ना मियां मजदूरी कर अपने व अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्री भी है। मृतक के चचेरे भाई साबिर हुसैन ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की राशि की मांग की जाएगी। साथ ही अवैध बालू घाट संचालन पर तत्काल रोक लगाने व चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त करने की मांग की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से एक व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।