डेहरी विधानसभा किसान मोर्चा की बैठक

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
 डेहरी विधानसभा की बैठक स्थानीय डिहरी विधायक के आवास पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी रंजन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में विधानसभा के सभी बूथों पर सप्तर्षी बनाने एवं आगामी रविवार यानी 31 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने एवं सुनाने के लिए बुध रचना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सप्तर्षी के साथ साथ मंडल क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से हर बूथ पर एक बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया ।जिनका कार्य आगामी विधानसभा चुनाव तक उस बूथ को मजबूत एवं सशक्त बनाने की जिम्मेवारी होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला पूर्व महामंत्री राकेश सिन्हा पूर्व उपाध्यक्ष प्यारेलाल ओझा जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता डेहरी प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण राय युवा मोर्चा पूर्व कोषाध्यक्ष चंदन चौबे डिहरी प्रखंड महामंत्री उदय कुशवाहा एवं सोनु सिंह उपस्थित थे