कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
पिछले लगभग 59 दिनों से चले आ रहे हैं लॅकडाउन ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है दुकानदार आर्थिक तौर पर नेस्तनाबूद हो चुके हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया अब धीरे-धीरे बाजारों को खोला जाए और और लॉक डाउन में थोड़ी ढील दी जाए । ताकि व्यवसायिक गतिविधियों को धीरे धीरे शुरू किया जा सके। कितने ऐसे व्यवसाई हैं जिनको अब गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया दुकानों के खुलने से सिर्फ दुकानदार का ही घर नहीं चलता हैं उस दुकान से जुड़े हुए सैकड़ों लोगों के घरों का चूल्हा जलता है। इतनी परेशानियों के बाद भी हम सब व्यवसाई कुर्बानी देने के लिए तैयार है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के जारी होने के बाद व्यवसायियों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया डेहरी ऑन सोन में सिर्फ 8 केस होने पर वह भी सारे प्रवासी मजदूर हैं यहां की दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं है और जिला मुख्यालय सासाराम में इतने सारे करो ना के मरीज मिले बावजूद उसके जिला मुख्यालय को खोलने की इजाजत मिली यह व्यापारियों के समझ से परे है। इस स्थिति में डेहरी ऑन सोन के अगल-बगल के दो बड़े शहर औरंगाबाद और सासाराम दोनों खुल रहे हैं और डेहरी ऑन सोन को बंद रखा जा रहा है यह कहां का इंसाफ है ऐसे में डेहरी के जो व्यवसाई हैं जो पहले से ही आर्थिक तंगी को झेल रहे हैं उस पर इस तरह का सरकार के तरफ से निर्णय लेना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
भारत के प्रधानमंत्री ने कहा है उनको जान भी बचाना है और जहान भी बचाना है जिसका पालन होता डेहरी में तो कम से कम नहीं दिख रहा है। इस आदेश के आने के बाद डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक आपात बैठक बुलाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया और यह निर्णय लिया गया कि पूरे डेहरी डालमियानगर के व्यवसाई इस फैसले का विरोध करेंगे और इस फैसले पर जिला प्रशासन से एक बार पुनः विचार करने के लिए आग्रह करेंगे बैठक की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने की और संचालन चेंबर के सचिव और कोषाध्यक्ष संतोष सिंह और सौरभ कश्यप ने किया बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ प्रसाद ,अमित प्रसाद कसौधन, सनी कश्यप, वेद प्रकाश ,राज किशोर गुप्ता,राजीव सिंह, रंजीत कुमार, साकेत कश्यप ,तालिब खान, वीरेंद्र सोनी , प्रवीण अग्रवाल, जयप्रकाश कश्यप, आलोक कुमार बबलू, मोती प्रसाद गुप्ता ,संतोष कुमार सोनी, विक्की कश्यप, अंबुज साहू, अवनीश कुमार, जैकी कुमार, शाहनवाज खान, जीतू सिंह, विजय कुमार, समेत पूरा डेहरी डालमियानगर के लगभग सभी व्यवसाई प्रतिनिधि शामिल थे।