गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। देश मेंलॉक डाउन के कारण लोग घरों में बंद है। जिससे रोज कमाने खाने वालों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ह। ऐसे लोगों के लिए उनके घरों तक राहत सामग्री पहुंचाना जरूरी है। मंगलवार को डिहरी प्रखंड के दरिहट गांव के भुइया टोली में जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के बीच चावल, दाल, आलू, मास्क, साबुन आदि बाटा गया। सरकार गरीबों को जनवितरण की दुकानें के तहत मुफ्त राशन पेंशन धारियों का पेंशन ,किसानों के खाते में दो दो हजार रुपया भेजकर लोगों को राहत देने का काम किया है। वही वैसे भी लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। और वह रोज कमा कर खाने वाले लोग हैं। वैसे लोगों को उनके घर तक राहत सामग्री पहुंचाई जाना जरूरी है उन्होंने बताया कि जिला परिषद क्षेत्र के तहत सभी सातों पंचायतों के दर्जनों गावो के जरूरतमंदों को चिन्हित कर राहत समाग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत सभी गावो में ब्लीचिंग पाउडर व सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय में जरूरतमंदों को सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों को मदद करने के लिए सामाजिक वर्गों को आगे आकर हाथ बटाने की अपील की। मौके पर राजद नेता मनोज गुप्ता, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, हुजबुल रहमान, आस कुमार पासवान आदि मौजूद थे।