राष्ट्रीय कुशवाहा एकता परिषद ने गरीबों के बीच बांटा अनाज

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन के  चलते जहां सारे काम धंधे बंद है वहीं गरीबों के  समक्ष खाने पीने की भी समस्या हो गई है । शहर के कई गरीब परिवार  को  प्रतिदिन कमाते खाते थे उनके सामने और भी विकट समस्या हो गई है । उनके  समक्ष खाने पीने की समस्या  उत्पन्न हो गई है ।  ऐसे लोगो के मदद के  लिए  जहां केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों को मदद किया जा रहा है वहीं समाजिक संगठन के द्वारा भी लोगो के बीच मदद  किया जा रहा है ।  रविवार को राष्ट्रीय कुशवाहा एकता परिषद के द्वारा भी गरीब लोगो की मदद के लिए सोशल दूरी के नियम को  पालन करते हुए उनके बीच अनाज का वितरण किया गया ।डेहरी नगर क्षेत्र के मोहन बिगहा में परिसद के सदस्य माँझील कुशवाहा व शिवजी महतो के द्वारा तीन दर्जन से अधिक परिवारों को पांच पांच किलो चावल दिया गया ।  मंझिल कुशवाहा के अनुसार  देश में अभी लॉक   डाउन  है ।ऐसे में कई गरीब परिवार परेशान है ।इस लिए इनका मदद करने के लिए सबको आगे आना चाहिए ।  गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है ।उन्होंने कहा कि
राष्ट्रीय कुशवाहा एकता परिषद  के द्वारा शहर व आसपास के इलाके में वैसे व्यक्ति जिन्हें लॉक डाउन के दौरान खाद्य सामग्री की आवश्यकता है उनकी पहचान कर  अनाज व अन्य  सामग्री   की मदद करने का प्रयास  किया जा रहा है ।