जीटी रोड को प्रशासन ने किया पूरी तरह सील। माल वाहक व एंबुलेंस के अलावा अन्य वाहनों पर लगी रोक।

कमलेश कुमार
डेहरी/रोहतास
वैश्विक महामारी का रूप धारण किए कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम को लेकर देशभर में जारी लॉक डाउन स्थानीय स्तर पर अनुपालन को लेकर प्रशासन पहले से ज्यादा सख्त दिखने लगी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन ने जीटी रोड और इंद्रपुरी बराज पथ को पूरी तरह सील कर दिया है। ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लग सके। इसके अलावा पुलिस की गश्ती गाड़ी लगातार वाहन चेकिंग व अन्य कार्रवाई करती रहेगी। बताते चलें कि 22 मार्च  को देशभर में जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लोग दान कर दिया है। बावजूद कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, कि लोग लॉक डॉउन का अनुपालन नहीं कर पा रहे हैं। और सड़कों पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। साथ ही चोरी-चुपके अन्य प्रदेशों से भी लोग जिले में प्रवेश कर जा रहे हैं। ऐसे में कोरोनावायरस संक्रमण फैलने की आशंका अधिकारियों में भी दिखाई दे रही है। ऐसे में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव व एएसपी संजय कुमार ने पाली पुल के समीप जीटी रोड को पूरी तरह सील कर दिया। साथ ही इंद्रपुरी बराज के उस रास्ते को भी सील कर दिया गया, जो दो जिला का सीमावर्ती मुख्य पथ है। इसके अलावा मंगलवार को दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर गश्त लगाते रहे। जो जहां बाइक सवार दिखा, उसकी गाड़ी प्रशासन द्वारा द्वारा वहीं जप्त कर ली गई, तथा उन्हें थाने में बिठाया गया। और परिवहन विभाग के नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। इसके अलावा बाइक सवार सात पुलिसकर्मियों की टीम शहर की गलियों में मोहल्लों में गश्त लगाती रही। जहां कोई घूमते हुए दिखा, तो उस पर पुलिस ने डंडा भी चटकाय। वाहन जांच के दौरान कई लोग ऐसे चपेट में आए थे, जो अपने को रसूखदार बता रहे थे। किंतु लॉक डाउन में पुलिस को सख्ती से पेश आने के मिले आदेश के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। और कार्रवाई जारी रखी। सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले इलाके बारह पत्थर, ईदगाह मोहल्ला, स्टेशन रोड, चौधरी मोहल्ला, पानी टंकी, पुलिस की सख्ती ज्यादा दिखाई दी। एसडीएम का कहना था कि लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सभी तरह के जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अब सुबह-शाम, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मुख्य पथों से लेकर गलियों तक गश्त लगाएंगे। तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे। प्रशासन का साफ तौर पर कहना है, कि कोरोनावायरस संकरण तेजी से देश में बढ़ रहा है। ऐसे में लॉक डाउन का पालन हर हाल में आवश्यक है। देखना होगा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती लॉक डाउन अनुपालन कराने में कितना कारगर साबित होती है।