कोरोना महामारी के चलते पुजारी भी हुए बेरोजगार |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन के कारण हर वर्ग हर तरह से प्रभावित है इसलिए पुजारी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। उक्त बातें डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे उर्फ मुटूर  पांडे ने बताया कि लॉक डाउन के कारण सामाजिक और धार्मिक आयोजन के स्थगित होने के कारण मंदिर के पुजारी बेरोजगार हो गए हैं। लॉक डाउन के कारण मंदिर के दरवाजे तो बंद है ही आमतौर पर घर पर आयोजित होने वाले पूजा समारोह भी रद्द किए गए हैं। जिससे उनकी कमाई का संसाधन बंद हो गया है। वहीं शादियां और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। बहुत से भक्त चल रहे लॉकडाउन के दौरान मंदिरों में नहीं जा रहे हैं कई पुजारियों के पास कोई अन्य बंधी हुई आय नहीं है और उनके परिवार पूरी तरह से पूजा और शादियों जैसे अनुष्ठानों से होने वाली कमाई पर निर्भर करते हैं। पांडे ने कहा कि अगले कुछ महीनों में कोई पूजा और अन्य धार्मिक कार्य शादी विवाह नहीं होते हैं तो पुजारी अपना निर्वहन कैसे करेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा कि अनुमंडल कोर्ट स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाल ब्रहमचारी सुनील दूबे को भोजन के संकट देखते हुए मैंने उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व  स्थित राधे गोविंद मंदिर शिवगंज कुटिया डेहरी बाजार हनुमान मंदिर नागा आश्रम काली कला मंदिर झारखंडी मंदिर सहित कई मंदिरों में लॉक डाउन के कारण ताला लगा हुआ है। वहां के पुजारियों के जीविकोपार्जन के संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी लाल ज्योति नाथ शाहदेव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए मंदिर के पुजारियों को भी सहायता प्रदान करने की कृपा की जाए।