कोरोना से जंग में डीडीयू रेल मंडल पहले मोर्चे पर खड़ी है

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
 लॉकडाउन के दौरान पैंसेजर ट्रेनों का परिचालन तो बंद है परंतु कोरोना से जंग में पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मंडल पहले मोर्चे पर खड़ी है। यह कहना है पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीएसटीई रत्नेश का ।
उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए गुड्स ट्रेनों की परिचालन की बात करें या फिर असहाय और बेबस लोगों की सेवा भाव की, तो इन सब में डीडीयू रेल पहले मोर्चे पर खड़ी है। इसी कड़ी में कोचों को क्वारंटाइन/आइसोलेशन के रूप बदला गया है तो अब पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बड़ी पहल की है । इसके लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तेजी से पीपीई किट बनाए जा रहे हैं ।
पूर्व मध्य रेल द्वारा पीपीई किट का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है । प्रतिदिन लगभग 200 पीपीई किट तैयार किए जा रहे हैं । इस प्रकार आज दिनांक 16.04.2020 कुल 750 पीपीई किट तैयार किए जा चुके हैं पूर्व मध्य रेल द्वारा 31 मई, 2020 तक कुल 30 हजार पीपपीई किट तैयार कर लिया जाएगा जिसकी दिशा में  दिन रात कार्य किए जा रहे हैं ।
रत्नेश ने कहा कि कोरोना वायरस चूंकि संक्रामक बिमारी है रेलकर्मी इससे बचने के लिए  मास्क पहन रहे है बार बार साबुन से हाथ धो रहे हैं एक-दूसरे से दूरी  बनाकर गुड्स ट्रेनों की परिचालन में अहम भूमिका निभाते हुए समाजिक सरोकारों में भी बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं ताकि कोई इस त्रासदी के दौर में भूखा नहीं रहे।
डीएसटीई आज शेरा नामक स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों के एक दल के साथ डेहरी स्टेशन पहुंचे थे और गुड्स ट्रेनों की परिचालन से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों से गुफ्तगू की। और संरक्षित संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग नरेंद्र प्रताप, एस सी शर्मा, पवन कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद, वी के यादव उपस्थित थे।