डेहरी स्टेशन स्थित रेल कॉलोनियों का युद्धस्तर पर सैनेटाइजेशन करवाया जा रहा है। |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के आदेश मिलते ही डेहरी स्टेशन स्थित रेल कॉलोनियों का युद्धस्तर पर सैनेटाइजेशन करवाया जा रहा है।
कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति सजग डीडीयू रेल मंडल ने कोविद 19 के संक्रमण के खिलाफ मुहिम को और तेज करते हुए स्टेशनों एवं कार्यालयों के बाद अब रेल कॉलोनियों को भी तेजी से सैनेटाइज करने का फैसला किया है। जिसको लेकर रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों में काफी खुशी देखी जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक डेहरी अविनाश कुमार ने बताया कि रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्सक अधिकारी डॉ आर पी सिंह के नेतृत्व में मंडल के बड़े पैमाने पर रेल कॉलोनियों को सैनेटाइज किया जा रहा है। आज इन्हीं उच्चाधिकारियों के आदेश पर आधा दर्जन हाउस कीपिंग सहायक कर्मियों द्वारा डेहरी स्थित तकरीबन पांच सौ रेल कॉलोनियों में सोडियम हाइपोक्लोराइड एवं  ब्लीचिंग पाउडर के सहयोग से युद्धस्तर पर सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा कल तक सभी रेल कॉलोनियों को पुरी तरह सैनेटाइज कर दिया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई की भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है और कॉलोनियों के लोगों से अपील भी की जा रही है कि घर के कचडे को चिन्हित जगह पर ही डालें ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।हमारी कोशिश होगी कि रेल कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था एवं सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया निरंतर बनी रहे।
इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल स्टेशन मास्टर अतुल कुमार सिन्हा, ईसीआरकेयू के पूर्व केन्द्रीय सचिव रमेश चन्द्रा सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग नरेंद्र प्रताप सिंह हेड स्वास्थ्य कर्मी बिनोद कुमार  ईस्ट सेन्ट्रल मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय उपस्थित थे।