कमलेश कुमार
डेहरी/ रोहतास
प्रखंड क्षेत्र के भुसहुला स्थित एक फार्म हाउस पर गुरुवार को गरीबों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई। जिसका नेतृत्व करणी सेना जिला संयोजक पप्पू सिंह ने की। बताते चलें कि विश्वभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भारत में लॉक डाउन है। जिस कारण मजदूरों के घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। कई दिहाड़ी मजदूर दाने-दाने को मोहताज है। शहरी क्षेत्र में भले ही नगर परिषद द्वारा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा हैं। राशन वितरण करते हुए करनी सेना संरक्षक पप्पू सिंह ने कहा कि देश में आई विपत्ति के कारण कोई भूखा ना रहे इसकी जिम्मेवारी समाज के सभी लोगों की है। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने तथा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतु जागरूक रहने की बात कही है। मौके पर धराहरा निवासी मृत्युंजय पाल, पूर्व उप प्रमुख विजय सिंह, मुखिया किरण देवी, बुनकर संघ अध्यक्ष बृजपाल, टप्पू सिंह, लक्ष्मण यादव, भोला पाल, अविनाश सिंह, उमेश सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।