गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को लेकर देशभर में जारी लॉक डाउन का असर स्थानीय सब्जी मंडी में दिखाई नहीं दे रहा था। गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण सब्जी दुकानदार भी अपनी रोजी-रोटी छोड़ हटने को तैयार नहीं थे। ऐसे में पड़ाव मैदान से सटे संकीर्ण सब्जी मंडी को बंद करें पड़ा मैदान के खाली भूभाग पर अस्थाई सब्जी मंडी लगाने का प्रशासन ने निर्णय लिया। जिसके बाद गुरुवार को नगर परिषद प्रशासन द्वारा जेसीबी व अन्य संसाधनों से पड़ाव मैदान की सफाई की गई, तथा मिट्टी भराई कर स्वच्छ व सुव्यवस्थित किया गया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि अब शहर की अस्थाई सब्जी मंडी डेहरी पड़ाव मैदान में लगेगी। लॉक डाउन तक सब्जी विक्रेता अस्थाई रूप से यहां अपनी दुकानें लगा सकते हैं। हालांकि इसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी निर्देश सब्जी विक्रेताओं को दिया गया है। एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव, एएसपी संजय कुमार व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अहले सुबह पड़ाव मैदान परिसर का भ्रमण किया। तथा जोर शोर से सफाई व मिट्टी गिराकर सुव्यवस्थित करने का कार्य किया। बताते चलें कि पड़ाव मैदान दानापुर छावनी की जमीन है, किंतु वर्तमान में लॉक डाउन के कारण संकीर्ण सब्जी मंडी में हो रही भीड़ व लॉक डाउन का अनुपालन नहीं होने के कारण प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कदम उठाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि पड़ाव मैदान स्थल पर सब्जी दुकान लगाने के अलावा यदि शहर के कहीं भी अन्य स्थान पर सब्जी दुकान लगाया गया तो वैसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान प्रशासन ने थोक सब्जी विक्रेताओं से सब्जी की कीमतों का हाल जाना गया। बताया गया कि सब्जी की कीमतें सामान्य है। कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कीमतों पर नजर रखने के लिए एसडीएम विवेक चंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।