कमलेश कुमार
डेहरी/ रोहतास
विश्व स्तर पर महामारी घोषित कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी संगठन व कई कंपनियों द्वारा मुफ्त में जागरूकता अभियान, सामग्री वितरण व अन्य कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कई गांव में करीब दस हजार लोगों के बीच सैनिटाइजर, मास्क व डिटॉल साबुन का वितरण किया गया। साथी साथ कंपनी द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कंपनी प्रतिनिधि आफताब आलम ने ग्रामीणों से डोर टू डोर मिलकर कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया कोरोनावायरस जैसे गंभीर महामारी से जूझ रही है। ऐसे में इसे रोकने के लिए लॉक डाउन का अनुपालन के साथ साथ सोशल डिस्टेंस व जागरूकता आवश्यक है। हम अपनी बचाव कैसे करें? इसके लिए आवश्यक है, कि सोशल डिस्टेंस बनाते हुए मास्क का उपयोग करें। प्रत्येक दो घंटे पर साबुन से हाथ धोएं। तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करें। क्योंकि जानकारी के अभाव में लोग ऐसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। लॉक डाउन के कारण कई घरों में मास्क, सैनिटाइजर व साबुन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आदित्य मल्टीकॉम द्वारा बेरकप, मझियांव, पडुहार, परुड़ी, हरका, भुसहला, दरिहट, समेत जिले के दर्जन भर गांव के अलावा सीमावर्ती औरंगाबाद जिले के कई गांव में भी दस हजार मास्क, सेनीटाइजर व डिटॉल साबुन का वितरण किया गया। तथा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताते चलें कि पूर्व में भी आदित्य मल्टीकॉम कंपनी द्वारा रोहतास औरंगाबाद जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाने, सोखता निर्माण कराने, स्वास्थ्य शिविर लगाने समेत कई सामाजिक कार्य किए गए हैं। जिसकी प्रशंसा प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाता रहा है। कंपनी अधिकारियों का कहना है, कि लगातार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जाएगी। अभियान में मुख्य रूप से कंपनी के कमलेश गौरव, मनोज कुमार, देवासीस सरकार, सोनू सिंह, रामा शंकर पांडेय समेत अन्य शामिल थे।