गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा मोड़ के समीप मजमा लगा कर सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों को डांट कर भगा रहे नगर परिषद के पदाधिकारी व पुलिस टीम पर असामाजिक तत्व अचानक पथराव कर हमला बोल दिया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी और पुलिस वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पथराव व हमले में कार्यपालक पदाधिकारी समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार व एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने असामाजिक तत्वों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तथा अन्य हमलावर भागने में सफल रहे हैं। हमले में घायल कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व होमगार्ड जवान अनिल कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल मे कराया गया है। घटना के बारे में कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि वे अपने कर्मियों के साथ डालमियानगर उच्च विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर मे राह रहे लोगों को खाना पहुंचाने गए थे। लौटने के क्रम में चूना भट्टा के समीप काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर हल्ला हंगामा कर रहे थे। जब उन्हें लॉक डाउन का पालन करने और घर जाने को कहा गया, इतने पर नशे में धुत लोगों ने लाठी-डंडे व इंट, पत्थर से ईओ के गाड़ी पर हमला बोल दिया। गाड़ी से उतरने के बाद भागते हुए माथुरी पुल के समीप झोपड़ी में छिपकर कार्यपालक पदाधिकारी व उनके एक सुरक्षा गार्ड अनिल कुमार नके किसी तरह जान बचाई। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी व सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम, क्विक रिस्पांस की टीम को लेकर घटनास्थल पर एएसपी, एसडीएम व नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पहुंचे। तब तक हमलावर भागने लगे। इसी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में चुन्ना भट्टा निवासी भरदुल कुमार और मुकेश कुमार शामिल है। जबकि अन्य हमलावर अरशद समेत अन्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस हरकत में आ गई है, तथा हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।