लॉक डाउन उलंघन में लॉटरी माफिया पवन झुनझुनवाला गिरफ्तार।


गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
न्यायिक हिरासत से मिली जमानत।
डेहरी पुलिस ने समाजसेवी व लॉटरी माफिया के नाम से मशहुर पवन झुनझुनवाला लॉक डाउन उलंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। रविवार की देर शाम को पवन झुनझुनवाला द्वारा डेहरी के बारह  पत्थर मुहल्ले में समाजसेवा के नाम पर लगभग चार सौ महिलाओं की  भीड़ इकट्ठा करके राशन का वितरण कार्य किया जा रहा था। पूरी तरह से लॉक डाउन नियमो  का उल्लंघन हो रहा था । काफी संख्या में महिलाएं राशन लेने के लिये वहां पहुँच गई जिससे राशन सामग्री को लेने में अफरा-तफरी का भी माहौल था। जबकि जिला पुलिस और प्रशासन ने पहले ही सभी को निर्देशित कर दिया था कि कोई भी व्यक्ति  किसी भी तरह का राशन वितरण करने के लिए भीड़ इकट्ठा नहीं करेगा। अगर जिसे राशन व अन्य वस्तुएं वितरण करनी भी होगी तो वह पुलिस प्रशासन को सूचना देगा और उन्ही के देख-रेख में  वितरण कराया  जाएगा। बावजूद पवन झुनझुनवाला द्वारा नियमों की अनदेखी और अपने रसूख दिखाते हुये वहाँ पर भीड़ इकट्ठा करके राशन सामग्री का वितरण कर रहे थे। मामले में  डेहरी नगर थाना में कांड संख्या- 272/20 की धारा 178,269,270 भा द वि के अंतर्गत पवन झुनझुनवाला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है । कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश मे लॉक डाउन है। ऐसे में पुलिस। प्रशासन द्वारा इसे सख्ती से पालन कराने को लेकर दिन रात प्रयास किया जा रहा है । लोगो से सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए घरों में ही रहने को कहा जा रहा है । लेकिन अपनी काली-कमाई और रसूख के हनक में चूर पुलिस- प्रशासन के निर्देशो को भी ताक पर रख कर कानून के विरुद्ध कार्य किया गया ।
कौन है ये रसूखदार समाजसेवी समाजसेवी पवन झुनझुनवाला का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है इस पर पहले से भी अवैध लॉटरी के कारोबार से  जुड़े हुए कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी अवैध लॉटरी के कारोबार में  संलिप्तता को लेकर कई बार गिरफ्तारी भी हो चुकी है। लॉटरी माफिया कई बार पुलिस को चकमा भी देने में सफल रहा है। इस कारोबार का कनेक्शन कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है. यानी इस खेल का शातिर खिलाड़ी  है । उसका संबंध कई सफेदपोशो और अधिकारियों से भी माना जाता है, जो अपने पहुँच और रसूख़ के दम पर हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है । ये अपनी काली कमाई को छुपाने के लिये धर्मीक चोला ओढ़ने से भी बाज नही आता । ये कोई न कोई कार्यक्रम के बहाने अपनी रसूख का प्रदर्शन करते रहता है जिसमे कई बडी हस्तियाँ, सफेदपोश अधिकारियों की उपस्थिति भी होती रही है। इससे पता चलता है कि उसकी जड़े कितनी मजबूत और गहरी हैं।  अवैध काम से जुड़े कारोबारी ने मिडिया में भी अपनी पहुँच गहरी बना रखी है जिससे ज्यादातर खबर ये मैनेज कर लेता है । या आती भी है तो ऐसा मानिये की लेखनी के स्याही सुख गये है।आज भी इस तथाकथित समाजसेवी के संबंधों के प्रमाण कितने फोटो में या वीडियो में मिल जायगे की कैसे कुछ सफेदपोश पुलिस-प्रशासन मीडिया के लोग एक लॉटरी के अवैध कारोबारी के साथ निष्ठा रखते है और उसके चरण वंदन करते नजर आते है।पवन झुनझुनवाला के विरुद्ध डेहरी नगर थाना में वर्ष -2006 में दो कांडो में प्राथमिकी संख्या- 45/06, 162/06), वर्ष 2007 में एक कांड संख्या-95/07 वर्ष 2012 में  कांड स. 248/12 एवं 2018 में भी डेहरी थाने में लॉटरी के मामले में एफ आई.आर.दर्ज किए गए थे। एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि कोरोना को देखते हुए अनुमंडल छेत्रों में सख्ती से पालन कराने के लिए कटिबद्ध एसडीपीओ ने बताया कि लॉक डाउन के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं दूसरी तरफ न्यायिक हिरासत से जमानत मिल गई है।