गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
सदर थाना क्षेत्र अंबेडकर मोहल्ला स्थित छोटी लाइन के समीप दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सूचना पाकर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की ओर से बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद छोटी लाइन में तनाव को देखते हुए क्विक रिस्पांस पुलिस टीम की तैनाती की गई है। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव देखा जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है, क ईदगाह मोहल्ला निवासी रामाशीष यादव व अन्य सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर खटाल खुले हुए थे। जहां उनका मवेशी बांधा जाता था। इसी बीच छोटी लाइन निवासी राहुल कुमार व अन्य के साथ उनकी मारपीट हो गई। दोनों तरफ से सुबह से लेकर शाम तक दो बार जमकर मारपीट हुई। जिसमें रामाशीष यादव, समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कुल बाराह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में डेहरी नगर थाना व एससीएसटी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तथा घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है।