कोरोना के भय से थानों के दरवाजे पर लगा ताला आम लोगों के लिए थाने का दरवाजा बंद, दूरभाष पर सुनी जाएगी समस्याएं।

रोहित कुमार सिंह
डेहरी/ रोहतास
विश्व स्तर पर महामारी घोषित कोरोनावायरस का असर अब पुलिस चौकियों में भी देखने को मिलने लगा है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अब पुलिस ने थाने के दरवाजा आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। अब पुलिस पदाधिकारी आम लोगों की शिकायतें दूरभाष व व्हाट्सएप से प्राप्त करेंगे। तथा शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। बताते चलें कि डेहरी नगर थाना शहर का अति महत्वपूर्ण थाना माना जाता है। क्योंकि इस थाना क्षेत्र में डीआईजी, एसपी समेत अन्य बड़े कार्यालय का आवास आते हैं। यही कारण है, की डेहरी नगर थाना 24 घंटे लोगों की सेवा में रहती है। और थाना के मुख्य दोनो दरवाजे खुले रहते थे। किंतु कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अब नगर थाना समेत अन्य थानों के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। जिसकी चाबी थाना के पुलिसकर्मियों के पास रहेगी। एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर बिहार ही नहीं पूरे देश में जहां रेल सेवाएं ठप है। पूरा राज्य लॉक डाउन में है। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद के समान है। भगवान के दरबार कहे जाने वाले मंदिरों में भी ताला लग गया है। ऐसे में 24 घंटा ड्यूटी बजाने वाले पुलिस भी अपनी सुरक्षा को लेकर थाना के मुख्य द्वार पर ताला लगाए है, तो यह एक अच्छी पहल है। दूरभाष व सोशल मीडिया के जमाने में कुछ दिनों के लिए मोबाइल पर समस्याएं सुनकर उस पर कार्रवाई की  जाएगी । नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि थाना के सरकारी मोबाइल नंबर
94 31822822 पर कॉल करके या व्हाट्सएप कर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जहां से भी सूचनाएं मिलेंगी पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। कोरोना वायरस को लेकर सभी अलर्ट मोड में रहे। लोग भी सावधानियां बरतें, नगर थाना की पुलिस 24 घंटे सेवा देने के लिए तैयार है।