डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक प्रयाग बिगहा पोल संख्या 23 व 24 पर लगे एलईडी लाइट चोरी हो जाने की शिकायत वार्ड पार्षद रीना देवी ने पुलिस से किया है. पार्षद पति विजय सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लगाए गए एलईडी लाइट की चोरी बीते रात अज्ञात चोरों ने कर लिया. जिसकी शिकायत आवेदन देकर पुलिस से किया गया है. वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.