कोरोना वायरस को लेकर भगवान के भी दरवाजे बंद। अगले आदेश तक मंदिर प्रबंधन ने जारी की सूचना।

कमलेश कुमार की रिपोर्ट
डेहरी/ रोहतास
कोरोना वायरस के डर से अब स्कूल, कॉलेज, बसें, पार्क, मॉल व अन्य संस्थानों के बंद होने के साथ-साथ भगवान ने भी अपना दरवाजा बंद कर रखा है। जी हां यह सच है। क्योंकि शहर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम आचार्य ने इसकी सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर केवल पुजारी ही मंदिर में भगवान की पूजा कर भोग लगाएंगे। भक्तजनों के मंदिर आने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इधर मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर व अन्य मंदिरों में भी भक्तों के आनेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वयोवृद्ध आचार्य राजेन्द्र शुकला ने बताया, की आजादी से लेकर अबतक देश मे ऐसी स्थिति कभी नही देखी गई, कि मंदिर को बंद करना पड़े। ऐसे में लोगो को स्वयं और राष्ट्र की रक्षा के लिए कोरोना वायरस से बचाव हेतु निर्देशों का पालन करना चाहिए।