रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
डेहरी/ रोहतास
कोरोना वायरस को लेकर देश ही नहीं दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे जहां लोगों ने अपने घरों के दरवाजे पर 5 मिनट तक थाली बजाया। वही मंदिरों में पुजारियों ने शंख ध्वनि किया। तथा विभागीय निर्देश के आलोक में सभी थानों में पुलिस द्वारा 5 मिनट के लिए सायरन बजाया गया। इस दौरान 5 मिनट तक शहर से गांव तक लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने अपने तरीके से ध्वनि के माध्यम से कोरोनावायरस में लगे लोगों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया जाता है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे सभी लोग थाली या शंख बजाकर कोरोना वायरस के रोकथाम में लगे पुलिस प्रशासन चिकित्सा कर्मी व मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इसी के तहत कहीं थाली की आवाज तो कहीं शंखो की ध्वनि तो थानों में पुलिस द्वारा सायरन बजाया गया। नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 5 मिनट तक सायरन बजाकर जनता कर्फ्यू मैं सबके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।