कोरोना वायरस की भय से देश ने दिया एकजुटता का मिसाल। खुद के और देश के बचाव के लिए सबने मानी पीएम की बात।

गौतम शर्मा
डेहरी/ रोहतास
जहा एक ओर कोरोना वायरस के कारण दुनिया का कोई देश तंगो तबाह है। वही कोरोनावायरस के भारत में लक्षण पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर जनता कर्फ्यू में देश के लोगों की एकजुटता ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। यह कहना था, वयोवृद्ध 94 वर्षीय पत्रकार गया प्रसाद का। तूफान पाक्षिक पत्रिका के संपादक शहर के गांधीनगर निवासी गया प्रसाद ने कहां की देश के इतिहास में अब तक किसी प्रधानमंत्री के कहने पर जनता स्वतः स्फुर्द कर्फ्यू लगा दे। इसे कोरोना वायरस का भय कहे या प्रधानमंत्री की बातों का विश्वास या अपनी सुरक्षा हेतु बचाव। कारण चाहे जो भी हो सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक अन्य सीमाओं को तोड़कर जिस प्रकार शहर से गाँव तक लोगो ने जनता कर्फ्यू में एकजुटता दिखाई है। ऐसे में भारत की प्रसंसा पूरी दुनिया कर रही है। और अन्य देश इसे लागू भी कर सकते है। आने वाले दिनों में भी लोगो को कोरोना से बचाव, सुरक्षा के उपाय तथा सरकार के गाइड लाइन को मानने की आवश्यकता है। वही ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश कुमार, पत्रकार उपेंद्र कश्यप, गौतम कुमार, रोहित सिंह, रूपेश कुमार, अनिल सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, इरफान कुरैशी, शशि रंजन सिंह समेत अन्य पत्रकारों ने भी कोरोनावायरस को लेकर अपने अपने स्तर से जागरूकता फैलाते हुए समाज हित में कार्य किया।