मानव अधिकार मिशन उपाध्यक्ष गिरफ्तार। प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाकर अवैध बालू लदे वाहन पार कराने का आरोप।

गौतम कुमार/ रोहित कुमार
डेहरी/ रोहतास
अपने को रौब वाला बताकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने वाले मानव अधिकार मिशन के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तथा उसके पास से कुछ कागजात व मोबाइल जप्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सत्येंद्र कुमार सिंह नोखा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव का निवासी हैं। जो मानवाधिकार मिशन का जिला उपाध्यक्ष बताकर अधिकारियों पर रौब जमाता हैं। डीएम के निर्देश पर पाली पुल के समीप जीटी रोड पर अवैध बालू लदे वाहनों की जांच हेतु चेक पोस्ट बताया गया है। जहां शनिवार की शाम अपने स्कार्पियो पर सवार होकर चेक पोस्ट के पास पहुचा। तथा तैनात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को हड़काते हुए वाहन जांच से मना किया। तथा अपने को पहुच वाला बताकर अधिकारियों को देख लेने की बात कही। पुलिसकर्मियों को माने तो कुछ देर के लिए वह पुलिसकर्मियों को यह कह कर हड़का दिया था, कि उसकी पहुच कई बड़े अधिकारियों व उनके परिजनों से लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं तक है। जिसके बाद दंडाधिकारी गोपाल कुमार व सबइंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने सत्येंद्र कुमार सिंह को पकड़ कर थाना लाया। नगर थाना पहुंचने के बाद भी वह पुलिस को हड़काने से बाज नहीं आ रहा था। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी गोपाल कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर सतेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से जप्त मोबाईल फोन व अन्य कागजातों की जांच की जा रही है। उसके साथ संलिप्त अन्य लोगो को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।