गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
संमाजिक संस्था वेद कल्याण फाउंडेशन के निर्देशक समीर कुमार ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर डेहरी व अकोढ़ीगोला समेत विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क मास्क का वितरण किया। समीर ने बताया कि जिस प्रकार लोगो मे कोरोना को लेकर दहशत है, वैसे में जागरूकता अभियान ही एक मात्र विकल्प है जिससे कि लोग सुरक्षित रह सकतें हैं। लोगो से अपील किया कि सतर्कता कोई कायरता नहीं है, स्वयं को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। सावधान रहें, सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहें व मस्त रहें। अन्य लोगों ने बताया कि मास्क पहनने से कोरोनावायरस के बचाव के साथ-साथ प्रदूषण से बचाव भी होता है। फाउंडेशन मुख्य बाजार से मास्क वितरण की शुरुआत की। जहां बड़ी संख्या में कामगार मजदूर काम के लिए एकत्रित होते हैं। डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने गर्मजोशी से समीर कुमार का स्वागत किया। फाउंडेशन सदस्यों ने थाना चौक, स्टेशन रोड, एकता चौक, अकोढ़ीगोला में मास्क का वितरण किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव सैफुल हक, उपाध्यक्ष कुंदन खान, सह-निर्देशक राज पटेल उर्फ बंटी, नित्यानंद कुमार, दिलीप यादव, शेरू यादव, नंद यादव, अमरेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।