गौतम शर्मा
डेहरी,- कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ने आज बड़ी तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों से आये रेल यात्रियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डेहरी अस्पताल के डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया और सभी यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
मुम्बई मेल, जोधपुर हाबडा, अजमेर सियालदह, पुरूषोत्तम, लालकुआ, नागपुर गया दीक्षाभूमि, आनंद बिहार हटिया, गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों से प्लेटफार्म पर उतरने वाले सभी यात्रियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ संजीव कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक शाहिद खान, स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आभास कुमार, मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के सघन पूछ-ताछ के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जहां यात्रियों की यात्रा का पुरा विवरण सहित स्थायी पता और गंतव्य तक की पुरी जानकारी ली जा रही थी। उसके बाद उन्हें सलाह भी दी जा रही थी कि अपने घर जाकर वायरस के बचाव के तरीके अपनाते हुए पंद्रह दिनों तक कही घूमने फिरने न जाय और इस दौरान सर्दी, बुखार, खांसी और गले में तेज दर्द होने पर तुरंत बिहार सरकार, केन्द्र सरकार, स्थानीय प्रशासन या डॉक्टर से संपर्क करें।
इस दौरान बिहार सरकार ने भी दो डॉक्टर और पुलिस बलों के जवानों को प्रतिनियुक्त किया था।रेलवे स्टेशन के चपे चपे रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात थे और जैसे ही यात्री उतरते थे, उन्हें सीधे जांच केन्द्र तक पहूचाते थे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व रेलकर्मी वीरेन्द्र पासवान, हेल्थ इंस्पेक्टर अजीत जेम्स, आर्यन, विश्वनाथ कुमार, रेलवे अस्पताल के फार्मासिस्ट राजेश कुमार सिंह, अरूण कुमार, रेलवे सुरक्षा बल आर के सिंह, एस पी सिंह सहित कई रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात थे।