कमलेश कुमार
डेहरी/ रोहतास
इंद्रपुरी बराज के समीप अवैध बालू घाट की सूचना पर शनिवार की सुबह एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने अवैध बालू घाट को सील कर कार्रवाई करते हुए बारह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। बताते चलें कि बालू घाट कंपनी आदित्य मल्टीकॉम द्वारा रोहतास और औरंगाबाद में ट्रैक्टर बालू घाट को बंद कर दिया गया है। बावजूद रोहतास, तिलौथू, इंद्रपुरी, डालमियानगर, दरिहट थाना क्षेत्र में अवैध ट्रैक्टर बालू घाट का संचालन कर धड़ल्ले से बालू की निकासी की जा रही है। तथा उक्त बालू लदे ट्रैक्टर को ग्रामीण इलाकों से होते हुए कोयला डिपो व अन्य स्थानों पर डंप किया जाता है। एक सप्ताह पूर्व दरिहट थाना क्षेत्र के अर्जुन बिगहा में इसे लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम व थाना का घेराव किया था। तब से लगातार प्रशासन द्वारा जीटी रोड से लेकर अन्य स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की देर रात प्रशासन को सूचना मिली कि इंद्रपुरी बराज के समीप अवैध बालू घाट का संचालन कर बालू माफिया अवैध बालू कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। मिली सूचना के बाद एसडीएम ने महज कुछ सुरक्षा गार्ड को अपने साथ लेकर गोपनीय तरीके से इंद्रपुरी बराज पहुंचे। तथा अवैध बालू घाट को सील कर तथा इसकी सूचना इंद्रपुरी पुलिस व अन्य थानों की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंचे पुलिस बल ने सभी बारह ट्रैक्टर को जप्त कर इंद्रपुरी थाना ले गए। प्रशासन की हनक ऐसी थी कि बालू माफिया उल्टे पाव भागते नजर आए। कुछ दिन पूर्व एसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया था, की अवैध बालू घाट के संचालन पर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्षों को किसी मजिस्ट्रेट की आवश्यकता नहीं है। बावजूद अवैध बालू घाट के संचालन पर पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी सूरत में अवैध बालू घाट का संचालन नहीं होना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध बालू कारोबार को नहीं होने दिया जाएगा। की गई कार्रवाई में एएसपी संजय कुमार, अभियान एएसपी दुर्गेश कुमार, इंद्रपुरी थानाध्यक्ष राम निहोरा राम समेत तिलौथू अमझोर के थानाध्यक्ष व बड़ी संख्या में सुरक्षा बल शामिल थे।