कमलेश कुमार/गौतम शर्मा
डेहरी/ रोहतास
रोहतास जिला के डेहरी शहर के अति व्यस्ततम झाबरमल गली में बुधवार की सुबह हथियारबंद एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने महिला के इलाज के लिए डेहरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिंताजनक स्थिति में उक्त महिला का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर गोली मारने वाले युवक की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। घायल 45 वर्षीय हैवंती देवी के पति पूर्णवासी प्रजापति ने बताया, कि करीब एक वर्ष से उनके पड़ोसी दिलीप प्रजापति से भूमि विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। साथ ही साथ गोली मारने वाले युवक के परिजन ने उनकी पत्नी पर झाड़-फूंक का आरोप लगाते थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नव बजे पड़ोस के दिलीप प्रजापति के पुत्र विक्की कुमार ने झाबरमल गली मोड़ पर उनकी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया। गोली हैवंती देवी के पीठ में लगी है। वार्ड पार्षद सोनू चौधरी, विजय सर्राफ समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायल के इलाज में अपना सहयोग जताया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने निजी क्लीनिक में इलाजरत घायल महिला का बयान दर्ज किया। तथा गोली मारने वाले युवक की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले विक्की कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तथा घटना के पीछे कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। गोली मारने वाले युवक के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। तथा सीसीटीवी फुटेज वह घायल महिला के बयान पर कार्रवाई में जुटी है