कमलेश कुमार
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर के समीप स्टेट हाईवे पर एक पिकअप वैन से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने डेहरी-नौहट्टा राजकीय उच्च पथ को जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्सीडेंट करने वाला पिकअप वाहन के पकड़े जाने व मृतक परिजनों को मुआवजा का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह व इकलौते 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार वर्मा तिलौथू थाना क्षेत्र के विक्रम बिगहा के निवासी है। जो अपने हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो बाइक बीआर24क्यू7598 से अपने घर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डेहरी जा रहे थे। जैसे ही वे शंकरपुर के समीप पहुंचे थे की तेज गति से आ रहे डीजे लदा एक पिकअप वैन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही जगह-जगह टायर जलाकर डेहरी-नौहट्टा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि जहां राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी हैं। वहीं मृतक रंजन कुमार वर्मा सिलवासा कंपनी के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डेहरी में साफ-सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार मृतक परिजनों को आक्रोशित लोगों को समझाया। आक्रोशित लोगों का कहना था, कि कटार से लेकर कमरनगंज तक सड़कों पर गिरे हुए बालू तथा अवैध व ओवरलोडेड बालू लदा ट्रक के परिचालन से लगातार सड़क दुर्घटनाए हो रही है। थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने बताया कि कुछ दूर तक दौड़ाकर पिकअप वैन को जप्त कर लिया गया है। परीजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने कहा कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजे की राशि दी जाएगी। तथा अवैध व ओभरलोडेड बालू लदे वाहनों पर रोक लगाने के साथ-साथ बालू घाट संचालकों को सड़कों पर गिरे बालू के रेत की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है।