कमलेश/गौतम
डेहरी/ रोहतास
इन्द्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवां कला चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना मंगलवार की रात्रि 9:30 बजे हुआ। मृतक 35 वर्षीय संतोष कुमार नायडू तिलौथू निवासी नगीना राम का 35 वर्षीय पुत्र बताया जाता है। मृतक संतोष कुमार नायडू राजपुर से तिलौथू जा रहे थे, तभी तेज गति से तिलौथू से डेहरी जा रही एक ट्रक ने उनके बाइक पल्सर बीआर 26जी 1279 में टक्कर मार दी। जिससे संतोष की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । इन्द्रपुरी थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने बताया कि एक अज्ञात ट्रक बाइक में टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रशासन फरार गाड़ी को खोज बिन में लगी है। पकड़े जाने पर जल्द कार्यवाही होगी। स्थानीय लोगो ने बताया कि दुर्घटना काफी दर्दनाक है। टक्कर की आवाज काफी दूर तक हुई है। इस घटना को देख कर कोई आकलन नही कर पा रहा कि पल्सर आगे से दो टुकड़ों में बट गया। जोरदार टक्कर की वजह से बाइक चालक की गहरी चोट के कारण मौत हो गयी है। प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे को देखते ही पूरे परिवार गाँव समाज मे दुख से लोग गमगीन हो गये है। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक राजपुर प्रखंड के राजनडीह व परडिया पंचायत में रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत था। उसके मौत पर राजपुर प्रखंड के बीडीओ समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।