शहर में निकाली जाएगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा।

गौतम शर्मा
डेहरी/ रोहतास
बजरंग दल डेहरी नगर इकाई की बैठक बुधवार को एनीकट काली मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें श्री रामनवमी विशाल शोभा यात्रा की तैयारी करने हेतु चर्चा किया गया। विश्व हिन्दू परिषद् धर्मप्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान व बजरंग दल जिला संयोजक गोपी कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन नगर संयोजक दीपक दास ने किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि रामनवमी पूजा को लेकर 25 मार्च से ही नवरात्र का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। लगातार कई वर्षों से डेहरी शहर में भव्य रुप से भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जा रही है। इस बार भी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भव्य तौर पर निकाली जाएगी। नगर संयोजक दीपक दास ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि को लेकर चले आ रहे विवाद को समाप्त होने की खुशी के रूप में एक उत्सव की तरह भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जाएगी। जिसमे ढोल-नगाड़े घोड़े आदि शामिल होंगे। शोभायात्रा की झांकी के लिए बाहर से कलाकारो को बुलाया जाएगा, और झांकी के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि के अयोध्या मंदिर का दृश्य दर्शाया जाएगा। सातः ही अन्य कई तरह की झांकियां भी इस बार तैयार की जाएगी। नगर सह संयोजक चंदन गुप्ता ने कहा कि एक दिवाली उत्सव की तरह भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। तथा 25 मार्च को हनुमान मानस मंदिर में भगवा ध्वज की पूजा अर्चना करने के साथ हनुमान मंदिर में ध्वज लगाकर शुरुआत किया जाएगा। डेहरी शहर के रिंग रोड से न्यू डिलिया, जीटी रोड, मोहनबिगहा में भी भगवा ध्वज लगाया जाएगा। इस बार शोभायात्रा निकालने से पहले सभी कार्यकर्ताओं व नगर के लोगों को सम्मानित कार्यक्रम भी किया जाएगा। नगर अखाड़ा प्रमुख नीरज कुमार ने बताया कि इस बार भगवान श्री राम शोभायात्रा में अखाड़ा की कला को भव्य व नए तरीके का अखाड़ा शहर में पेश किया जाएगा। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एवं महिलाएं भी इस अखाड़े में अपना करतब दिखाएंगे। बैठक में गौरक्षा प्रमुख रणधीर कुमार,व्यवस्था प्रमुख गोपाल कुमार, सहसंयोजक शिवम कुमार, सुरज सेठ, मषीन कुमार, सत्यनारायण साव, अमरदीप कुमार, मनीष कुमार, देवा कुमार, दीप हिन्दू , अमित कुमार, विनय कुमार, संतोष कुमार, दिलिप कुमार, अमित सिंह, अनिल सोनी, शुभम कुमार, बन्टू कुमार, सोनू कुमार, अमन कुमार, बिट्टू कुमार, प्रकाश कुमार, रौशन कुमार, सुमित कुमार, पिन्टू कुमार, राजेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।