डेहरी डालमियानगर
कोरोना वायरस को लेकर नगर परिषद डेहरी डालमियानगर शहर में छिड़काव कार्य शुरू कर दिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शहरवासियों से अपील किया है कि लोक डाउन का अनुपालन करें अपने अपने घरों में रहे बहुत ज्यादा आवश्यकता हो तब भी घर से निकले। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई फागिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है तथा प्रत्येक दिन सिटी मैनेजर मनोज कुमार भारती नगर परिषद के कर्मियों के साथ पूरे शहर में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं । वही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 शिवगंज मोहल्ले में पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी ने अपने नगर परिषद के सफाई कर्मी जितेंद्र राम प्रमोद राम तथा विजय के साथ अपने वार्ड में मच्छर दवा का छिड़काव की।