डिहरी रोहतास - बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में ग्राम पंचायत चकन्हा पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के बचाव से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की। बैठक में ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंच के अलावा इंद्रपुरी थानाध्यक्ष राम निहोरा राम शामिल हुए । बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया पूनम देवी ने नोबल कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना एक तरह का संक्रमण वायरस है जिसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खासने एवं छींकने से फैलता है। व्यक्ति को बुखार ,खांसी, सांस लेने में तकलीफ सिर दर्द एवं छींक आना शुरू होना ही कोरोना का लक्षण है ।इसके बचाव के लिए खासते समय अपने मुंह को रुमाल या टिशू पेपर से ढकना चाहिए। साथ ही अच्छी तरह से अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथों को रगड़ कर साफ करनी चाहिए ।नियमित रूप से साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए ।वही बडीहा गांव के पंच आनंद कुमार पांडेय ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं भी कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उनके इलाज हेतु टोल फ्री नंबर 06184 227105 पर संपर्क कर सकते हैं ।इसकी जांच हेतु नमूना संग्रह की सुविधा नारायण मेडिकल अस्पताल जमुहार में उपलब्ध है ।वहीं मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने कहा कि यदि कोई बाहर से संक्रमित व्यक्ति का आने का पता चले तो शीघ्र ही पंचायत के मुखिया या इंद्रपुरी थाना के मोबाइल पर सूचना दें ।उक्त व्यक्ति को ठहरने के लिए चकन्हा पंचायत के सरकारी स्कूल उच्च विद्यालय शिवपुर, प्राथमिक विद्यालय चकन्हा एवं प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में रहने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पंचायत के प्रत्येक गांव एवं वार्ड में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान का चार गाड़ी क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी दे रहे हैं। मौके पर मुखिया पूनम देवी, ग्राम कचहरी पंच आनंद कुमार पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडेय, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह, उप मुखिया विजय सिंह यादव ,विकास मित्र सिकंदर राम ,थानाध्यक्ष आर एन राम ,पंच महेंद्र सिंह ,फुल कुमारी देवी, सूरजमानो देवी ,दीनानाथ सिंह यादव, आशा निर्मला चतुर्वेदी, सेविका अनीता देवी, अंजू देवी, पिंकी कुमारी, वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी, सत्येंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए।