रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा
डेहरीऑन सोन स्टेशन पर आज विश्व पर्यावरण दिवस रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी व सहायक मंडल अभियंता डेहरीऑन सोन सुमन कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कर मनाया गया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि जनसहभागिता के साथ पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक से निजात पाना है.
हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है.
वही सहायक मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता अविनाश यादव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है. लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण की समस्याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था.
विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया है. वहां, पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में 119 देशों ने हिस्सा लिया था. सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्यता देते हुए हस्ताक्षर किए. इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा. भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू है।
इस अवसर पर ईसीआरकेयू अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुशवाहा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र प्रतापसिंह, ईसीआरकेयू सचिव एसपी सिंह, हेल्थ निरीक्षक अवनिश आर्यन, ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष राजेश कुमार,अभिनव कला संगम के सचिव नंदन कुमार, बीरेन्द्र पटेल कार्यालय अधीक्षक परिचालन ,मनोज कुमार चौधरी व हरेरामकुमार,सहायक अवर निरीक्षक रेल सुरक्षा बल,टीटीई आशीफ एकबाल सहित बडी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।

