*एकात्मा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*



रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा 
डेहरी /रोहतास 
गया से चलकर डेहरी वाराणसी होते हुए लखनऊ जाने वाली एकात्मा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आज से डेहरी स्टेशन  से भी शुरू हो गया।
इस ट्रेन के विस्तार से शहर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है चैंबर और कैट के अध्यक्ष बबल कश्यप ने बताया की यात्रियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बनारस और लखनऊ जाने में काफी सहूलियत होगी और डेहरी स्टेशन के राजस्व में भी खासा इजाफा होगा जिसके आधार पर आने वाले समय में और ट्रेनों के ठहराव की मांग हम पुरजोर तरीके से माननीय रेल मंत्री से कर पाएंगे इस ट्रेन के ठहराव के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
झंडी दिखाने वालों में बबल कश्यप अंबुज साहू संजय गुप्ता चंदन चौबे अजय कुमार पवन मिश्रा राहुल चौधरी अखिलेश कुमार विनय प्रताप संजय कुमार धनंजय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में चेंबर ,कैट और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।